भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव मनाने के लिए ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक
नोएडा। सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 में ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक हुई, समिति के सदस्यों द्वारा महासचिव डॉ हरिश मिश्रा जो को विद्या सागर डी. लिट. उपाधि तथा भीमराव अंबेडकर रत्न सम्मान मिलने पर सम्मानित किया! बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया की 4 मई 2025 को भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता समिति के महासचिव हरीश मिश्रा ने किया बैठक में कार्य समिति के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल रहे। शामिल सदस्यों में बी एम त्रिपाठी, धर्मेंद्र तिवारी, सुदामा पाठक, पंकज तिवारी, अनूप तिवारी, देवेंद्र पांडे, राकेश राय, राहुल त्रिपाठी, लाल बहादुर शास्त्री, ठाकुर प्रसाद तिवारी, दिनेश चंद्र पांडे, रामकुमार पांडे, सत्य प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।
समिति के महासचिव हरीश मिश्रा ने आवाहन किया कि हिंदू समाज के सभी वर्ग भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाने में सम्मिलित हो 4 मई को जन्मोत्सव सनातन मंदिर सेक्टर 19 नोएडा में ही मनाया जाएगा।


