निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में 486 मरीज़ों को टेस्ट् के उपरांत दिया गया उचित परामर्श

निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में 486 मरीज़ों को टेस्ट् के उपरांत दिया गया उचित परामर्श

नोएडा। सेक्टर 56 स्थित लक्ष्मी नारायण मन्दिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर नोएडा डायबेटिक फोरम के चेयरमैन डॉक्टर जीसी वैष्णव के निर्देशन में डायबेटिक फोरम की टीम व मंदिर टीम द्वारा प्रात: 9-00 बजे से शाम 3-30 बजे तक चला।

शिविर संचालन में कई रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों डॉ जी सी वैष्णव, डॉ विनोद कुमार, डॉ ए एन कौशिक, डॉ एस पी जैन, डॉ मनीषा गुप्ता, डॉ पूनम जिंदल , डॉ पुनीत गुप्ता, डॉ पूर्ती, डॉ माथुर, डॉ मनीष, डॉ वैभव मित्तल, डॉ एस पी यादव, डॉ राज चंद्रवंशी, डॉ आकृति चावला , डा अखिलेश व मंदिर डिस्पेंसरी के डॉक्टर्स डॉ समरजीत चौधरी, डॉ आशीष त्यागी, डॉ अमित, आदि की देख रेख में तक़रीबन 486 मरीज़ों का फ़ाइब्रो स्कैन, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, पीएफ़टी , बोन डेंसिटोमैटरी, ईएनटी, डेंटल, नेत्र, फेफड़ों, फिजियोथेरेपी आदि के टेस्ट और उपचार किया गया, डाक्टर  की टीम ने मरीज़ों को टेस्ट् के उपरांत उचित उपचार का परामर्श भी दिया।

डॉ वैष्णव ने कुछ मरीज़ों की समस्याओं का जो निदान से संतुष्ट नहीं हो पाये थे या अपनी समस्याओं को लेकर परेशान थे उन्हें काफ़ी समय लगाकर आगे के उपचार के लिए परामर्श भी किया। 40  टेक्निकल मेंबर्स की इस टीम को डायबेटिक फोरम के सेक्रेटरी संजय शर्मा व संतोष गुप्ता ने कुशल निर्देशन दिया।

आयोजक निष्ठा से सभी डॉक्टर्स, फोरम की टेक्निकल टीम, फोरम के दोनों सेक्रेटरी, मंदिर की टीम व इस आयोजन के संयोजक ए के गुप्ता, जे एम सेठ, जी के बंसल व अन्य स्वयं सेवकों का इस आयोजन को सफल बनाने में हृदयसे आभार व्यक्त करते हैं। 

आयोजकों में मैसर्स आर एन गुप्ता, ओपी गोयल, एके गुप्ता, जेएम सेठ,  जीके बंसल, आर के भट्ट, हरीश सभरवाल, इंदर पाल खंडपुर, संजीव बांधा, अंबेश भांबरी, मनोज गोयल, सुशील रुउ, रितु सेठ, वंदना बंसल, रितु भांबरी, रुचि अग्रवाल, डॉ सुनीता जेटली, अशोक त्यागी, आदि ने शिविर के आयोजन में अपना अपना पूर्ण योगदान दिया।