26 किलो गांजा के साथ पिता पुत्र गिरफ्तार, कई वर्षो से गांजा तस्करी में थे लिप्त
गाजीपुर थाना नन्दगंज पुलिस व ए0एन0टी0एफ0 युनिट की संयुक्त टीम द्वारा 26 किग्रा0 300 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ 02 ऩफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भुडकुड़ा निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 26.02.2024 को थाना नन्दगंज पुलिस फोर्स व थाना प्रभारी ए0एन0टी0एफ0 युनिट गाजीपुर मय फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के दो सक्रिय अभियुक्तगण 1.रामअवध यादव पुत्र स्व0 तिलकू यादव व सत्यम यादव पुत्र रामअवध यादव निवासीगण ग्राम देवकली थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर को सरवर नगर स्थित तिराहे से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 26 किग्रा0 300 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2024 धारा 8/20/29 NDPS Act भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है । ????
अभियुक्तगण 1.रामअवध यादव पुत्र स्व0 तिलकू यादव व .सत्यम यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी गण ग्राम देवकली थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर से गहनता से पूछताछ किया गया तो बता रहे है कि हम बाप बेटे एक साथ मिलकर किसी अन्जान व्यक्ति से गांजा खरीद कर उसे जनपद गाजीपुर के गाँवों में उचित मूल्य पर बेच देते है । अधिक धन कमाने के लालच में ये सब काम कई वर्षों से हम बाप बेटे एक साथ मिल कर रहे है ।


