मास्टरशेफ इंडिया के ऑडिशन 13 अगस्त से कोलकाता और उसके बाद दिल्ली और मुंबई में होंगे शुरू
क्या आपको लगता है कि आपके पास वह टैलेंट है, जो आपको मास्टरशेफ किचन तक पहुँचा सकता है? तो तैयार हो जाइये और अपने कुकिंग एप्रॉन पहन लीजिये, क्योंकि सोनी लिव भारत के सबसे चहेते कुकिंग शो मास्टरशेफ इंडिया का एक और सीजन लेकर आ रहा है। शो के लिये ऑडिशंस सिटी ऑफ ज्वॉय कोलकाता से शुरू होंगे, जिसके बाद दिल्ली और मुंबई का नंबर आएगा।
अगर आपको तरह-तरह के फ्लेवर्स का जुनून है और आपको किचन की सामग्रियों के साथ प्रयोग करना पसंद है, तो क्रमश: 13 अगस्त, 16 अगस्त और 19 अगस्त को ऑडिशन की जगहों पर पहुँच जाइये।
• कोलकाता ऑडिशंस 13 अगस्त को इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, पी-16, तारातला रोड, सीपीटी कॉलोनी, अलीपुर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700088 में होंगे।
• दिल्ली ऑडिशंस 16 अगस्त को सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 10 द्वारका, मेट्रो लाइन के सामने, नई दिल्ली, दिल्ली 110075 में होंगे।
• मुंबई ऑडिशंस 19 अगस्त को रायन इंटरनेशनल स्कूल (आईसीएसई), वास्तु पार्क, ऑफ, लिंकिंग रोड, मलाड, एवरशाइन नगर, मलाड पश्चिम, मुंबई 400064 में होंगे।
मल्टी-सिटी ऑडिशन के बाद शो में देशभर के होम कुक्स के बीच तगड़ा मुकाबला होगा। तो मंच तैयार है और जजेस मास्टरशेफ इंडिया की रेस में भाग लेने के लिये जोशीले और प्रतिभाशाली पाककला विशेषज्ञों को आमंत्रित कर रहे हैं।
अपने चाकुओं को धार दीजिये और 13 अगस्त से किचन में तूफान लाने के लिये तैयार हो जाइये!


