एक बार फिर मुलायम यादव ने किया जनपद का नाम रोशन
गाजीपुर दिनांक 21 से 23 तक चला दो दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियन विशाखापटनम (आंध्रप्रदेश ) में आयोजित कुश्ती में मुलायम यादव 70 kg भारवर्ग में मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के पहलवानो को हराकर मुलायम पहलवान ने सिल्वर मैडल (दूसरा स्थान ) प्राप्त किया ! मुलायम यादव स्व. रामअशीष आदर्श महाविद्यालय सरायमुबारक़ का बी. ए. तृतीय वर्ष का छात्र है, गाजीपुर के कुश्ती के इतिहास में मुलायम यादव से पहले सन 2004 में अंतराष्ट्रीय पहलवान जनार्दन सिंह यादव ने जीता था, यह मैडल 18 साल बाद पहलवान मुलायम ने जीता है, मुलायम पहलवान मरदह के सरायमुबारक़ के अखाड़े पर अभ्यास करता है, इस जीत की खुशी पर अंतराष्ट्रीय पहलवान जनार्दन सिंह यादव, जिला कुश्ती अध्यक्ष रामाधार यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव, पहलवान अमरनाथ यादव, अनिल यादव, हरिनाथ कुश्ती कोच कमलेश यादव, ग्राम प्रधान सतेन्द्र कन्नौजिया, जयराम यादव, श्यामनराण यादव, रामअवध, संतोष आदि ने बधाई दी !


