अज्ञात कारणों से फंदे पर लटका किशोर, मचा कोहराम
गाजीपुर । मरदह स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्रखुशी गांव में कक्षा नौवीं के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन की लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार दुर्रखुशी गांव निवासी प्रिन्स विश्वकर्मा उम्र 14 वर्ष पुत्र राजेश विश्वकर्मा के पुत्र ने बीती देर रात घर पर आया और खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। वहां पर उसने रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। बुधवार को जब परिजन नींद से जागे तो उसकी कोई आहत न होने पर चिंता हुई। उन्होंने कमरे में झांक कर देखा तो दंग रह गए। उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह रोने भी लिखने लगे वही फांसी की खबर से आसपास में हड़कंप मच गया। आनन फानन में काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मरदह पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतर गया उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मरदह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे के द्वारा बताया गया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस की माने तो मामले की जांच की जा रही है प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। वही ग्रामीणों की माने तो मृतक दो भाई थे। भाइयों में वह छोटा था, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है । मृतक का पिता राजेश शर्मा मजदूरी कर कर किसी तरह से परिवार का पालन पोषण करता था। वही मृतक की मां रंभा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वही ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि प्रिंस सभी लोगों से मिलजुल कर रहता था यह कदम उसने कैसे उठाया ग्रामीणों के बीच एक प्रश्न बना हुआ है।


