सेक्टर 71 के शिव शक्ति आपर्टमेंट में विधायक पंकज सिंह के किया जनसंवाद
नोएडा। सेक्टर 71 के शिव शक्ति आपर्टमेंट में स्थित बारात घर में आयोजित नोयडा विधायक पंकज सिंह के जनसंवाद में सेक्टर के सभी सक्रिय सदस्यों व आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बृजेश ने बताया कि मेट्रो गेट सेक्टर 71 के मुद्दे को आज विधायक पंकज सिंह के सामने प्रमुखता से रखा गया, दिल्ली मेट्रो एवं सिविल विभाग ने निर्णय लिया है और इसे तत्काल खुलवाने के लिए आदेश दे चुके है, विधायक पंकज सिंह भी इस पर जल्द समाधान को सहमत हुए है, आगे इस पर निर्णय जल्द ही प्राधिकरण प्लानिंग को लेना है, आशा है जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी लेकिन इस सबके लिए जिम्मेदार एक मात्र कुंठित व्यक्ति जो इस सबके बाद भी जनहित में अपनी गलती स्वीकार कर, सुधार करने को तैयार नहीं उसके विषय में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा, जो व्यक्ति निजी स्वार्थ सिद्धि के लिए पूरे सेक्टर को चार वर्षों से परेशान किये हुए है हमारी प्रभु से प्राथना है की इस उम्र में उन्हें सद्बुद्धि दे, जनता के प्रति उनकी हीन भावना को खत्म करें ताकि हम सभी परस्पर प्रेमभाव से सेक्टर हित में प्रयासरत बने रहें।
आज के कार्यकम का आयोजन जागृति आपर्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एवं भाजपा नेता भाई सतपाल यादव एवं शिव शक्ति अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भाई जगदीश यादव के द्वारा किया गया जिसमे साई अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुशील यादव, मेट्रो अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुभाष चौहान, सी ब्लॉक 71 आरडब्ल्यूए महासचिव शयाम सिंह यादव के अतरिक्त सेक्टर के सम्मानित सक्रिय नागरिक एफ.एस कसाना, पियूष त्रिपाठी, रमेश शर्मा, मनीष सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप राव, बी.पी शर्मा, बृजेश गुर्जर एवं अन्य समस्त सेक्टर वासियों ने भाग लिया।


