कृषि मेला और गोष्टी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कृषि मेला और गोष्टी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजीपुर,   बिरनो स्थानीय ब्लाक परिसर में कृषि सूचना तंत्र व कृषि जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड परिसर में एक दिवसीय सीजन खरीफ किसान मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया इस कृषि मेला व गोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किसान गोष्ठी का शुभारंभ किया । इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि किसान अन्नदाता है इनके साथ सम्मान पूर्वक सभी को पेश आना चाहिए ठंडी गर्मी बरसात में भी किसान अपने खेत की रखवाली करते हुए नजर आता है किसान के सम्मान में लाए जाने वाले लाभकारी योजनाओं को भी पात्रों तक पहुंचाने की प्रयास होना चाहिए आज प्रदेश और केंद्र की सरकार किसान जवान और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है जिससे हमारे देश का भविष्य उज्जवल रहे। किसान गोष्ठी और किसान मेला कार्यक्रम में किसानों के फसलों के रखरखाव कृषि यंत्र पशुपालन व मछली पालन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा फसल बीमा के बारे में जानकारी मुख्य रूप से दिया गया मुख्य वक्ता पशु चिकित्सा अधिकारी

डॉ गुरुदेव मौर्य ने बताया कि पशुधन प्रसार विभाग के द्वारा पशुपालक अपने पशुओं का बीमा करा सकते हैं जिसमें पशुपालक को बीमा में सिर्फ 25% तक बीमा का पैसा देना पड़ता है वहीं उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने उनको शुद्ध करने के लिए सरकार के द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी कृषि वैज्ञानिक डॉ धर्मेंद्र सिंह मृत्युंजय सिंह अभिमन्यु सिंह ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह रामनिवास यादव गंगाराम ग्राम प्रधान राजमणि प्रसाद डा गुरूदेव मौर्य धीरज कुशवाहा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मृत्युंजय सिंह व संचालन अतुल प्रकाश ने किया