जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं संग एम एल सी ने टिफिन बैठक कर लोक सभा पर की चर्चा
गाजीपुर। जिस तरह से प्रशासन ईवीएम की साफ-सफाई में जुटा हुआ है ठीक उसी प्रकार सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता भी 2024 लोकसभा के चुनाव में जुट गए आज भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर ने संयुक्त मोर्चा एवं टिफिन बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय, सैदपुर में आयोजित किया,जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में एमएलसी विशाल सिंह चंचल जी शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित इस संयुक्त मोर्चों की बैठक में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में गाँव गरीब किसान मजदूर का भला हो रहा है, हर योजनाओं का लाभ मिल रहा है। तत्पश्चात कार्यकर्ताओ के साथ टिफिन बैठक मे शामिल होकर आगामी2024 के लोकसभा के चुनाव पर चर्चा किये,,इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, रामतेज पांडेय, मोर्चा अध्यक्ष मनोज बिन्द, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह,बृजनंदन सिंह, सैदपुर चेयरमैन सुशीला सोनकर, शिव दयाल सिंह,ओमप्रकाश राय,दयाशंकर पांडेय, वंशनरायन सिंह, कमलेश सिंह पिंटू, ओमकार मिश्रा, प्रेमशंकर सिंह, नवीन अग्रवाल, विकास वरनवाल ,ओम प्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे।


