लिवप्योर की तीसरी तिमाही में 34% की जबरदस्त वृद्धि, ईबीआइटीडीए 149% उछला, ऑफ़लाइन एम्बेडेड सर्विस सेगमेंट में दबदबा बरकरार

जनरल ट्रेड सेगमेंट की आय में जबरदस्त 108% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि मॉडर्न ट्रेड ने 32% की वृद्धि दर्ज की है।

सीएसडी/सीपीसी सेगमेंट की कमाई 36% बढ़ी, वहीं वाटर ऐज़ अ सर्विस (WAAS) डिवीजन की आय में 46% की बढ़त हुई है।

वाटर प्यूरीफायर सेगमेंट की आय में 26% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रसोई उपकरणों और एयर कूलर सेगमेंट ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां क्रमशः 145% और 154% की वृद्धि देखी गई।

भारत के ऑफलाइन सेगमेंट में अग्रणी वॉटर प्यूरीफायर ब्रांड लिवप्योर ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में पिछले साल की तुलना में 34% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है। लिवप्योर ऑफलाइन एम्बेडेड सर्विस मार्केट में नंबर वन वॉटर प्यूरीफायर ब्रांड बन गया है, जिससे उसकी इंडस्ट्री में पकड़ और भी मजबूत हो गई है। कंपनी का लगातार इनोवेशन, ग्राहक-केंद्रित रणनीतियाँ और बेहतरीन संचालन इस शानदार प्रदर्शन के पीछे की मुख्य वजहें रही हैं। हमारा ध्यान बेहतर कामकाज और ग्राहकों को अधिक मूल्य देने पर है, जिसका नतीजा यह है कि तीसरी तिमाही में EBITDA में 149% की साल-दर-साल वृद्धि हुई है। लिटमस के अनुसार 81 के इंडस्ट्री-लीडिंग नेट प्रमोटर स्कोर के साथ, लिवप्योर वॉटर प्यूरीफिकेशन और होम सॉल्यूशंस के लिए एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर रहा है।

लिवप्योर की जबरदस्त ग्रोथ अलग-अलग बिक्री चैनलों में साफ दिखाई देती है। जनरल ट्रेड में 108% की ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की गई, जबकि मॉडर्न ट्रेड में 32% की बढ़त हुई। सीएसडी-सीपीसी (CSD CPC) चैनलों में 36% की वृद्धि हुई। ये आँकड़े दिखाते हैं कि लिवप्योर अपने मल्टी-चैनल स्ट्रैटेजी के ज़रिए अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरतों को सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है।

लिवप्योर की विभिन्न श्रेणियों में हुई ग्रोथ से यह साफ है कि कंपनी घरेलू समाधान बाजार में तेजी से अपना विस्तार कर रही है। वॉटर प्यूरीफायर सेगमेंट में 26% की वृद्धि हुई, जो इस क्षेत्र में कंपनी की मजबूत पकड़ को साबित करता है। किचन अप्लायंसेज की बिक्री 145% बढ़ी, जबकि एयर कूलर में 154% की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली। डब्‍लूएएएस {WAAS (Water-as-a-Service)} सेगमेंट में 46% की बढ़त हुई, जिससे यह साफ होता है कि अब ग्राहक सब्सक्रिप्शन-बेस्ड वाटर सॉल्यूशंस को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

कंपनी के शानदार प्रदर्शन पर बोलते हुए लिवप्योर के प्रबंध निदेशक, श्री राकेश कौल ने कहा, "हमारे तीसरी तिमाही के नतीजे इस बात का प्रमाण हैं कि लिवप्योर अपने ग्राहकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बेहतरीन समाधान देने के लिए पूरी तरह समर्पित है। 34% की राजस्व वृद्धि और EBITDA में 149% की जबरदस्त बढ़त यह

...