विश्वकर्मा दिवस पर लघु उद्योग भारती ने किया कर्मचारियों को सम्मानित

विश्वकर्मा दिवस पर लघु उद्योग भारती ने किया कर्मचारियों को सम्मानित

नोएडा। सेक्टर 12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में लघु उद्योग भारती द्वारा भगवान विश्वकर्मा पूजन एवं कर्मचारियों के प्रोत्साहन हेतु स्मृति चिन्ह के साथ-साथ टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम भगवान विश्वकर्मा के पूजन-हवन के साथ में शुरू हुआ, पूजन-हवन के उपरांत प्रसाद के रूप में सभी लोगों को मिठाई व फल फ्रूट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि मैं लघु उद्योग भारती को साधुवाद देते हुए कहना चाहूंगा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है कि अपने कर्मचारियों के प्रोत्साहन के लिए आप उन्हें विश्वकर्मा दिवस पर सम्मान देकर उनकी हौसला अफजाई कर रहे।

विद्युत विभाग के एसडीओ विश्वजीत ने कहा की भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के पहले इंजीनियर थे जिन्होंने सभी तरह की तकनीकी उपकरण का निर्माण किया था। इसलिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है।
मंच का संचालन लघु उद्योग भारती नोएडा के महासचिव सत्य वीर सिंह ने किया व आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रेम सिंह चौहान ने किया।

इस अवसर पर पवन सिंघल, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष के पी सिंह, महासचिव ग्रेटर नोएडा संजय बत्रा, कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, नोएडा अध्यक्ष नोएडा अमित गोयल, संदीप अग्रवाल, अशोक गोयल, सतेंदर जी एवं लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी गणो के साथ साथ सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य प्रकाश वीर, बिजली विभाग के अवर अभियंता पवन आदि लोग उपस्थित हुए।