विकसित भारत सिर्फ कार्यक्रम नहीं संकल्प भी है - कृष्ण बिहारी राय
मरदह।जंगीपुर विधानसभा के मरदह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत हरहरी एवं सराय मुबारक में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार उस हर वादे को पूरा किया है और करने का प्रयास कर रही है जो वह अपने संकल्प पत्र में किया है।उन्होंने कहा कि देश में जो कार्य असंभव थे जो पुर्व कि सरकारों के सोच में भी नहीं था उसे पूरा किया है। विकसित भारत के लिए संकल्प यह सिर्फ सोच नहीं बल्कि केंद्र सरकार के विगत नौ वर्षों का समर्पित प्रयास है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के

अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे और सरकार की योजनाओं से लोगों को बताया तथा वंचित लोगों का पंजीकरण किया।कार्यक्रम में भाजपा की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीता सिंह वरिष्ठ नेता रमेश सिंह पप्पू जिला मंत्री राकेश यादव अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश राम प्रो शोभनाथ यादव जिला मंडल अध्यक्ष राजेश चौहान पिंटू चौबे डॉ झुन्ना चौबे ग्राम प्रधान सतेंद्र कनोजिया अभिनव सिंह पप्पू सिंह हरेन्द्र सिंह शशिकांत सिंह मरदह दक्षिणी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अखिलेश राजभर प्रधान संघ के अध्यक्ष राधेश्याम यादवमंडल अध्यक्ष शशिप्रकाश सिंह मृत्युंजय सिंह डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह वैज्ञानिक एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।


