श्री महंथ मणिराज दास बलिराज पीजी कॉलेज में 484 को मिला स्मार्ट फ़ोन
बिरनो - श्री महंथ मणिराज दास बलिराज पीजी कॉलेज नसरतपुर में सोमवार को प्रदेश सरकार की योजना के तहत छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। फोन पाकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। वहीं, इस अवसर पर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने छात्र-छात्राओं से उक्त फोन के माध्यम से ज्ञान अर्जन करने का आह्वान किया।कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य के निर्माता हैं।

जिसका प्रारंभ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है। प्रदेश सरकार ने छात्रों के अध्ययन को सुगम बनाने यह कदम उठाया है। इस मौके पर कालेज के संरक्षक रमाशंकर सिंह यादव ने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान किए गए हैं। छात्र छात्राए स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं। इस अवसर पर कालेज के 484 छात्र-छात्राओं को फोन वितरित किए गए। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल उदय प्रताप यादव,वीरेंद्र यादव, रामप्रवेश सिंह राठौड़, रमेश कुशवाहा ,सुरेश सिंह यादव ,संतोष यादव ,संतोष चौबे ,रमेश यादव, अवनीश यादव और परमारनंद यादव मौजूद रहे।


