तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत
गाजीपुर - रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खिदीराबाद निवासी रोहित बिंद पुत्र स्वर्गीय रामाश्रय बिंद उम्र 17 वर्ष जंगीपुर बाजार में रविवार को खरीदारी करने गया हुआ था खरीदारी करके जंगीपुर से वह साइकिल से अपने घर को जा रहा था तभी गाजीपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया जिसमें साइकिल सवार के सर पर ट्रैक्टर का पिछला चक्का चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया घटना के बाद भारी भी इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने किसी तरह लोगों को समझा बूझकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

मृतक रोहित बिंद के माता-पिता की बचपन में ही बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी वह अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था मृतक जमानिया मोड पर चाट फुलकी की दुकान चलाकर अपने दादी के साथ जीवकोपार्जन करता था घर की माली हालत ठीक ना होने के कारण वह स्कूल नहीं जाता था।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मृतक की दादी के तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है वहीं घटना में ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए कार्यवाही की जा रही है।


