अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, तीन भैंस और पशु पालक भी झुलसा

अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, तीन भैंस और पशु पालक भी झुलसा

जंगीपुर - झोपड़ी में लगी आग में फंसे तीन पशुओं को बचाने में पशु पालक भी गंभीर रुप से झुलसा । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार कर लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

 नोनहरा थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर ( चौराबोझ ) निवासी धर्मपाल प्रजापति पुत्र स्वर्गीय जंग बहादुर प्रजापति प्रतिदिन की तरह अपनी तीन भैंसों को झोपड़ी में बांधकर शनिवार की रात में परिवार के साथ सोने चले गए तभी देर रात अचानक अज्ञात परिस्थितियों में झोपड़ी में आग लग गई जिससे धूवे और तेज लपटों को देखकर झोपड़ी में बंधी तीन भैंस की आवाज को सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मशीन से बाल्टी के सहारे पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए जिसमें तीनों भैंस बुरी तरह झुलस गई वही आग बुझाने में पशुपालक धर्मपाल प्रजापति भी झुलस गया इस आग लगने की घटना में झोपड़ी में रखे जनरेटर कुछ अनाज भी जल गया जिससे पशुपालक का लाखों का नुकसान हो गया इस घटना की जानकारी पीड़ित के द्वारा स्थानीय लेखपाल ओंकार लाल श्रीवास्तव को दिया गया ।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लेखपाल ओंकार लाल श्रीवास्तव ने मौका मुआयना कर बताया कि अज्ञात परिस्थितियों में आग लगने की घटना का होना पाया गया है और पीड़ित पशुपालक को आर्थिक मदद करते हुए नुकसान को नोट कर लिया गया है बहुत जल्द शासन को रिपोर्ट भेज कर पीड़ित को लाभ पहुंचाया जायेगा।