दर्जनभर थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण, शैलेश कुमार मिश्रा बने बिरनो थानाध्यक्ष
गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर मगंलवार को देर रात जनपद में प्रशासनिक एक बड़ा फेरबदल हुआ है लगभग दर्जनभर थानाध्यक्षों पर स्थानांतरण की कार्यवाही की गई है जिसमे मरदह थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक नगसर, धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक बरेसर को प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर, आलोक त्रिपाठी थानाध्यक्ष रेवतीपुर को थानाध्यक्ष सादात ,राजेश कुमार त्रिपाठी अतिरिक्त निरीक्षक मरदह को प्रभारी निरीक्षक बरेसर, प्रमोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष नोनहरा को थानाध्यक्ष नंदगंज, सत्येंद्र राय प्रभारी निरीक्षक भावरकोल को प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद, बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष भांवरकोल, निरीक्षक अशेषनाथ सिंह प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर से प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद, महेश पाल सिंह थानाध्यक्ष शादियाबाद को प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर, शैलेश कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष सादात को थानाध्यक्ष बिरनो, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार थानाध्यक्ष नगसर को थानाध्यक्ष रामपुर माझा, उप निरीक्षक संतोष राय थानाध्यक्ष रामपुर माझा को थानाध्यक्ष नोनहरा ,कमलेश कुमार पाल प्रभारी निरीक्षक नंदगंज को प्रभारी एएचटीयू ,निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद को प्रभारी चुनाव सेल, राजेश कुमार मौर्य ए एच टी यू से प्रभारी निरीक्षक मरदह बनाया गया है।


