खेल से स्वास्थ्य और विचार भी बदलते है- अभिनव सिन्हा
गाजीपुर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार में दिनांक 12 फरवरी दिन रविवार से प्रथम स्व. श्री नारायन सिंह एवम श्री अजित कुमार सिंह स्मारक ऑल इण्डिया क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है जिनमे रणजी ट्रॉफी, आई. पी. एल. के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहें हैं । प्रतियोगिता में आज का मैच आगरा तथा कोलकाता के बीच खेला गया जिसमे आगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 132 रन बनाए जिसमे अमन मिश्र ने 49 (4*4,4*6) रन अंशुमान ने 45 (1*4,5*6)रन बनाए। कोलकाता की तरफ गेंदबाजी करते हुए अन्नू ने 4 व पंकज शुक्ला ने 3 विकेट झटके ।

133 रनो के जवाब में खेलने उतरी कोलकाता की टीम 16वें ओवर में 2 विकेट की क्षति पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमे निखिल राव ने 41 (4*6,) रन अन्नू तथा शैलेश ने 33-33 रन का योगदान दिया तथा आगरा की ओर से हैंडसम और आजम ने 1- 1 विकेट झटके।मैच के अंपायर सुमित जायसवाल तथा इमदाद हुसैन रहे एवम ऑफलाइन स्कोरर विपिन यादव तथा ऑनलाइन स्कोरिंग शिवम ने की एवम लाइव स्ट्रीमिंग संजय यादव ने की ।तथा कमेंट्री तारिक जमाल ने की
आज के मैच के मुख्य अतिथि श्री अभिनव सिन्हा जी (सुपुत्र श्री मनोज सिन्हा उप राज्यपाल जम्मू एवं कश्मीर) रहे। विशिष्ट अतिथि श्री अखिलेश सिंह भाजपा नेता रहें,विशिष्ट दर्शक दीर्घा में एकेडमी के संरक्षक इंजीनियर संजीव कुमार सिंह, राजीव दत्ता , राजीव सिंह ,अन्नू पांडे ,मनोज पांडे ,धीरू राय, विशाल पांडे , जमशेद भाई, ऋषभ आनंद ,मोहम्मद साकिब ,सचिव संजीव अरुण कुमार एवम अभिषेक सिंह आदि गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता 12 फरवरी से प्रारंभ है जो 19 फरवरी तक चलेगा 19 फरवरी को फाइनल मैच में अन्य विशिष्ट अतिथियों के अलावा मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र सिंह "मस्त" , सांसद होंगे जिनके द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया जायेगा।


