कानूनी विकास मंच द्वारा किसानों की रिहाई की मांग : रनपाल अवाना
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में गरीब किसानों की आवाज को दबाने के लिए पुलिस द्वारा की गई तानाशाही कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए, कानूनी विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट रणपाल अवाना और उनकी टीम ने एकजुट होकर किसानों के पक्ष में लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है।
यह उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय द्वारा किसानों के पक्ष में निर्णय दिए जाने के बावजूद, स्थानीय प्राधिकरण ने पुलिस बल का दुरुपयोग करते हुए किसानों को हिरासत में लिया और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया।
एडवोकेट रणपाल अवाना ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द से जल्द किसानों को रिहा नहीं किया गया, तो प्राधिकरण के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में विधिक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही, मंच ने जेल में बंद सभी किसानों की निशुल्क जमानत कराने का वादा किया है। उन्होंने कहा की कानूनी विकास मंच किसानों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर कानूनी विकास मंच के साथियों ने किसानों के अधिकारों की रक्षा और उनके साथ खड़ी रहने का संकल्प लिया।
इस मौके पर रीना राव, एडवोकेट आदित्य, एडवोकेट पंकज शर्मा, एडवोकेट विक्रम सेठी, जे.एस. बेदी, संदीप कालिया, एडवोकेट गौरव यादव, कैलाश शाह, अजय शर्मा, मनीष गुप्ता उपस्थित रहे।


