आईआईए ने एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का किया आयोजन, एसीपी साइबर ने किया जागरूक
नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नोएडा चैप्टर की 14वीं मंथन बैठक मंथन व परिचय व संवाद का सफल आयोजन क्लब 27, सेक्टर 27 में आईआईए चैप्टर चेयरमैन नवीन गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक पुलिस आयुक्त साइबर सेल क्राइम नोयडा के विवके रंजन राय और बैक ऑफ बडौदा के एजीएम एसएमई शाखा के आलोक कुमार सिन्हा और डीजीएम अतुल के. कर्ण उपस्थित रहे।

बैक ऑफ बडौदा के अधिकारियों ने एमएसएमई के लिए विशेष रूप से तैयार की गई क्रेडिट योजनाओं पर मूल्यवान जानकारी प्रदान की जिससे व्यवसायों को वित्तीय परिदृश्य को समझने और अपने विकास और नवाचार प्रयासों के लिए आवश्यक धनराशि प्राप्त करने में मदद मिली।

साइबर सुरक्षा सत्र
साइबर सुरक्षा सत्रए जिसका नेतृत्व एसीपी श्री विवेक रंजन राय ने कियाए कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। एसीपी राय ने एमएसएमई द्वारा सामना की जा रही मौजूदा साइबर सुरक्षा खतरों पर व्यापक जानकारी दी और उनके परिचालनों की रक्षा के लिए कारगर रणनीतियां पेश कीं। जैसा कि साइबर हमले छोटे और मध्यम उद्यमों को तेजी से लक्षित कर रहे हैंए इस सत्र का उद्देश्य एमएसएमई मालिकों और प्रबंधकों को डिजिटल युग में अपने व्यवसायों की रक्षा के लिए आवश्यक ज्ञान और उपकरण प्रदान करना था।

एसीपी विवेक रंजन राय द्वारा संबोधित प्रमुख बिंदु
वित्तीय लेन.देन से संबंधित धोखाधड़ी
बैंक खाता सत्यापन और केवाईसी की कमी
ईमेल स्पूफिंग
साइबर धोखाधड़ी में जनधन खातों का उपयोग
फिशिंग वेबसाइट्स
शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी
सर्वर हैकिंग
डिजिटल हैकिंग
साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्टिंग के लिए सरकारी टोल.फ्री नंबररू 1930
शिकायतों के लिए सरकारी पोर्टलर- cybercrime.gov.in
इस मौके पर आईआईए के, नोयडा चैप्टर के चैयरमैन नवीन गुप्ता, सचिव साहिल कुमार, कोषाध्यक्ष सीए मनीष गुप्ता, सीईसी मनीष गुप्ता, अध्यक्ष सलाहकार आशीष मल्होत्रा, संयुक्त सचिव डा. मनीष पाडे, कुलदीप गोयल, लक्ष्मी शुक्ला, वाई के गुप्ता, प्रदीप सिंह, सुनीता, इंटरनेशनल कमेटी की चेयरपर्सन रेखा शर्मा, संदीप सहगल, वी विकास, अनिरूद्व सारस्वत, महेश मुनद्रा, अंकित गुप्ता, गुरमीत सिंह, अंकित मेहरा, मोहित शर्मा समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
मंथन बैठक का संचालन व समापन सीए मनीष गुप्ता ने किया व धन्यवाद सचिव साहिल कुमार ने किया । मंथन मीटिंग में आए हुए लगभग 120 सदस्यों व अन्य अतिथियों ने एक दूसरे को अपना परिचय दिया वह अंत में जलपान का आनंद उठाया।


