आरडब्ल्यूए 62 रजत विहार ऑफिस में दवाइयों के साथ हेल्थ पॉइंट का हुआ उद्घाटन

आरडब्ल्यूए 62 रजत विहार ऑफिस में दवाइयों के साथ हेल्थ पॉइंट का हुआ उद्घाटन

नोएडा। बीते शुक्रवार आरडब्ल्यूए 62 ऑफिस रजत विहार, सी ब्लॉक में बेंज लाइफ केयर दवा कंपनी से सोसाइटी के एक निवासी अर्चना के सौजन्य से दवाइयों के साथ "हेल्थ पॉइंट" का उद्घाटन वरिष्ठ नागरिक सी.एम. रस्तोगी, डी.एन. पांडे, ओ.पी. शर्मा, जी.पी. शर्मा व अनिल भट्ट द्वारा किया गया।

इस मौके पर सोसाइटी के सभी उम्र के निवासी मौजूद रहे और सभी आरडब्ल्यूए के इस नेक कार्य से खुश थे. सभी ने सोसाइटी में इस कार्य को प्रारम्भ कराने के लिए आरडब्ल्यूए को बधाई दी।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने बताया कि सोसाइटी निवासियों के लिए ये "हेल्थ पॉइंट" बनाया गया है, इसको सबसे पहले दवाइयों से जोड़ा गया है और आगे इसमें स्वास्थ्य से संबंधित कई और कार्यक्रमों को जोड़ा जाएगा। अभी सोसाइटी के सभी निवासियों को दवाइयाँ पचास प्रतिशत और सोसाइटी में कार्य करने वाले मजदूर, घरेलु सहायिकायों को अस्सी प्रतिशत छूट के साथ मिलेंगी।
 
इस कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए के सदस्य अनिल भट्ट, सुब्रत मोहाकुद, नेहा कुमार,  शीतल भाटी, रोली शर्मा, रश्मि रैना, विभूति छाबड़ा, अवनीश बाजपेई, महेंद्र ध्यानी, अनिल कौल, रोहित शर्मा, अशोक धर, ए के गौड़, नवनीत पुरवार, कुमार अभिषेक, अतुल सक्सेना, ऋतुराज, आदेश वर्मा इत्यादि अन्य निवासी, महिलाएं और बच्चे व वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए। अंत में, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी मेहमानों को धन्यवाद किया।