ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को मिले रैन बसेरा बनाने के लिए दिशा निर्देश

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को मिले रैन बसेरा बनाने के लिए दिशा निर्देश

ठंड बढ़ने के साथ ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि  कुमार एन जी एवं जीएम प्रोजेक्ट हिमांशु वर्मा ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को रैन बसेरा बनाने के लिए दिये दिशा निर्देश।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल- 4 के अधिकारियो द्वारा सेक्टर पी 3 के बारात घर में रैन बसेरा स्थापित करवाया है।  जिसका रिबन काटकर व नारियल फोड़कर शुभारंभ एक्टिव सिटीजन टीम के मनोज गर्ग जी, अध्यक्ष मनजीत जी,समाजसेवी हरेंद्र भाटी, कवि व लेखक ओम रायजादा जी,जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह जी के प्रतिनिधि संजय सिंह जी, पी 3 RWA अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जी व सैक्टरवासी एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एवं टीम ग्रेटर नोएडा शहर में किसी भी व्यक्ति को कोई भी असहाय, परेशान व्यक्ति मिलता है उसको रैन बसेरों में पहुंचाने का कष्ट करें ।

ग्रेटर नोएडा में जगह-जगह ऐसे ही रैन बसेरा बनाए गये हैं जैसे- जिम्स हॉस्पिटल कासना, पी 3 बरात घर ,परी चौक पिंक टॉयलेट के पास, इकोटेक 3 हबीबपुर गांव के पास

हम प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एन जी वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह  प्रबंधक सुरेंद्र भाटी, सहायक प्रबंधक हरेन्द्र सिंह, होसियार सिंह के द्वारा नाइट सेंटर रैन बसेरा में असहाय लोगों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था कराने के लिए सभी का बहुत-बहुत 
धन्यवाद करते हैं।