गजराज नागर के निर्देशन में गोदान का मंचन

गजराज नागर के निर्देशन में गोदान का मंचन

मुंशी प्रेमचंद के विश्व प्रसिद्ध उपन्यास गोदान पर आधारित नाटक का मंचन 22 मार्च 2024 को इंटरनेशनल गुर्जर डे पर जी आई सी सी आई एवम् गुर्जर परिवार द्वारा रास थियेटर ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रसिद्ध निर्देशक गजराज नागर के निर्देशन में सत्य साई सभागार, लोधी रोड़, नई दिल्ली में किया गया ।

गोदान नाटक में किसान की दुर्दशा का मार्मिक चित्रण है । होरी की भूमिका में दीपक तंवर और धनिया की भूमिका में शालिनी रस्तोगी ने कमाल का अभिनय किया । बाकी कलाकारों में गोबर की भूमिका में सम्राट गुर्जर, भोला की भूमिका में अमित सिंह यादव ने भी भूमिका के साथ न्याय किया । उ‌द्घोषक की भूमिका में उदय कुमार

ने भी कहानी को बखूवी आगे बढ़ाया। मार्मिक दृश्य देखकर दर्शक अपने आर्यों के आँसुओं को रोक न नाटक की सफलता इसी बात से आंकी जा सकती है कि नाटक के अन्त में दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई .