राम की लीला से प्रत्येक व्यक्ति को सीख लेनी चाहिए: मुकेश शर्मा
सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश शर्मा और भाजपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष महेश चौहान ने किया दूसरे दिन की रामलीला का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ
नोएडा। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी सेक्टर 46 नोएडा द्वारा 10 वर्षों से शुरू की गई रामलीला के दूसरे दिन यानी सोमवार को वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश शर्मा और भाजपा के नोएडा महानगर के अध्यक्ष महेश चौहान द्वारा पूजा अर्चना के बाद रामलीला का शुभारंभ कराया गया।

सोमवार को रामलीला ग्राउंड पहुंचकर मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि राम की लीला से प्रत्येक व्यक्ति को सीख लेकर हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए ,भगवान रामचंद्र ने सच्चाई के मार्ग पर चलकर विजय प्राप्त की थी।
इस अवसर पर भाजपा के नोएडा महानगर के अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि रामलीला में कई ऐसे प्रसंग है, जो लोगों को कुछ ना कुछ सीख देने का काम करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रामलीला देखकर रामलीला के मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल और महासचिव गिर्राज अग्रवाल और उनकी टीम ने स्वागत किया। इस अवसर पर अमित गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन भी मौजूद थे।
वही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ वीके गुप्ता, दीपक अग्रवाल, डिप्टी एसपी, सुदेश गुप्ता, राजीव गुप्ता के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित त्यागी महामंत्री भाजपा, ओमवीर अवाना, चदगी रामयादव, अरुण चौहान संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर दूसरे दिन की रामलीला का शुभारंभ करते हुए कृष्णा स्वामी ने गणेश पूजन के बाद,
राजा दशरथ दरबार एवं विश्वामित्र जी का आगमन और राम लक्ष्मण को लेकर वाटिका में जाना तथा गुरु देव विश्व मित्र के आदेश अनुसार राम लक्ष्मण द्वारा ताड़का व सुबाशु का संहार करना मारिच को समुद्र में फेंक देना ,और खडदूषण वध के अलावा अहिल्या का उद्गार ,महाराजा जनक द्वारा विश्वामित्र जी का सम्मान करना, राम लक्ष्मण को जनकपुरी में घूमने और पुष्प वाटिका में सीता माता जी से राम जी की भेंट आदि लीला का मंचन किया गया।
इस अवसर पर आए हुए अतिथि और रामलीला मंचन देखने आए भक्तों का रामलीला समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने आभार प्रकट किया।


