एरा मोंडल बनीं मिस ड्रीम ऑरा इंडिया 2026, मिस प्रेस्टीज इंटरनेशनल में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

एरा मोंडल बनीं मिस ड्रीम ऑरा इंडिया 2026, मिस प्रेस्टीज इंटरनेशनल में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली। ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 का भव्य ग्रैंड फिनाले 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रश्नोत्तर सहित विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  क्राउनिंग सेरेमनी में वेस्ट बेंगल  की एरा मंडल को मिस ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 के विजेता के रूप में ताज पहनाया गया।
एरा मोंडल ने इससे पहले वेस्ट बेंगल स्टेट लेवल प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने नेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कड़े मुकाबले के बीच मिस ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया।

ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 का आयोजन फाउंडर गुड्डू कुरैशी  और डॉ वैशनवी खातून के नेतृत्व में किया गया। आयोजकों ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का मार्ग भी दिया।

एरा मोंडल के लिए यह उपलब्धि यहीं समाप्त नहीं हुई। ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 का खिताब जीतने के बाद उनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रेजेंट मिस प्रेस्टीज इंटरनेशनल के लिए किया गया है। अब एरा मंडल अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर फाउंडर गुड्डू कुरैशी और डॉ वैशनवी खातून ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।