दुर्गा प्रसाद दूबे को मिला 'नेशनल आईकॉनिक अवार्ड 2024'
नई दिल्ली। मंडी हाउस स्थित दूरदर्शन भवन ऑडिटोरियम में भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन और द भारत न्यूज द्वारा आयोजित "सनातन संस्थान संरक्षण (हिंदू संस्कृति संरक्षण) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सामान्य कार्यकर्ता दुर्गा प्रसाद दूबे को "नेशनल आईकॉनिक अवार्ड 2024" का पुरस्कार संस्था के अध्यक्ष मोहित नारायण, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू, डॉ संजीन साहने मैम और विनय चौधरी के कर कमलों से प्रदान किया गया।


