यूपीटीबीए द्वारा आयोजित टेनपिन बॉलिंग स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट में नोएडा के देवांश बने चैंपियन, उत्कर्ष दूसरे स्थान पर
उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन (यूपीटीबीए) द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित टेनपिन बॉलिंग स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट में नोएडा के देवांश भटनागर ने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी जीत ली।
लखनऊ के एक मॉल में बॉलिंग एली में आयोजित टूर्नामेंट में देवांश भटनागर उम्दा खेल कौशल दिखाते हुए तीन राउंड के स्टेप लैडर फार्मेट में सर्वाधिक 2,086 पिनफॉल स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहे। दूसरी ओर मात्र 11 अंक से पिछड़े मुरादाबाद के उत्कर्ष सिन्हा 2,075 पिनफॉल स्कोर के साथ उपविजेता रहे। लखनऊ के सुमित वैश्य 2,037 पिनफॉल स्कोर के साथ तीसरे और अखिलेश वर्मा (विक्की) 2021 पिनफॉल स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन के सचिव दिलीप सिंह विजेताओं को पुरस्कृत किया।
उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट 2024 के विजेता :
प्रथम स्थानः देवांश भटनागर 2086 पिनफॉल स्कोर (नोएडा)
दूसरा स्थानः उत्कर्ष सिन्हा - 2075 पिनफॉल स्कोर (मुरादाबाद)
तीसरा स्थानः सुमित वैश्य - 2037 पिनफॉल स्कोर (लखनऊ)
चौथा स्थानः अखिलेश वर्मा (विक्की) - 2021 पिनफॉल स्कोर (लखनऊ)
एक गेम में अधिकतम 200: देवांश भटनागर और अखिलेश वर्मा के बीच टाई


