30 हजार से अधिक बच्चों व महिलाओं को जागरूक कर बनाया आत्मनिर्भर समाज
अब तक जिले में पिछले 20 दिनों में 120 कार्यक्रमो के माध्यम से किया गया जागरूक
नोएडा। चैलेंजर्स ग्रुप ट्रस्ट एवं पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्ध नगर के संयुक्त प्रयासों से आईओसीएल सीएसआर के तहत "सामुदायिक जागरूकता अभियान" के अंतर्गत जिले स्थित झुग्गी व मलिन बस्तियों में बालिकाओं, महिलाओं व लोगों को जागरूक किया गया जिसमें महिला सुरक्षा टीम के साथ विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने स्तर पर अपनी अहम भूमिका अदा करी।

चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से अभी तक करीबन 30000 से अधिक छात्र-छात्राओं व महिलाओं को पॉक्सो एक्ट की जानकारी, गुड टच बैड टच, महिला संबंधी सुरक्षा एवं बाल अधिकार, मंडला आर्ट, डॉट पेंटिंग, जुम्बा, आत्म रक्षा के गुण हेतु प्रशिक्षण दिया जा चुका है जिससे उनके अंदर अपनी रुचि अनुसार अपने कौशल का विकास विकसित कर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा जागृत की गयी।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही एडीसीपी प्रीति यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त बबलू कुमार के पर्यवेक्षण में मुख्य रूप से 20 हॉटस्पॉट इलाकों (जैसे: छजारसी, गेझा, सदरपुर, भँगेल, सलारपुर, होशियारपुर, हरोला) आदि स्थानों पर आयोजित किये गए ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य उन समुदायों तक उनके अधिकारों की आवाज को पहुंचाना है जहाँ लोग आज भी अपनी आवाज को उठाने में डर, शर्म और झिझक महसूस करते हैं और अपने साथ हो रहे दुष्कर्मों का शिकार स्वयं बन रहे होते हैं।

एसीपी सौम्या सिंह ने कहा कि 29 अप्रैल से 31 मई तक 120 कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक उन संवेदनशील इलाकों में कराया जा चुका है जहाँ रोजाना नौनिहालों एवं महिलाओं को गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है जिसके लिए महिलाओं एवं बच्चियों को पैम्प्लेट और टी-शर्ट वितरित कर वितरित कर महिला हेल्पलाइन नंबर- 1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर - 1098, आपातकालीन सेवा- 112 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी ।

समाज में इस बदलाव को लाने में बीके पूजा, रोशनी, रजनी, मेघानशि,मीनाक्षी, सुनीता, सचिन, विक्की, शालू, श्रेया, हरीश, विक्रम आदि साथी मौजूद रहे।


