21 दिसंबर से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के स्थान व तिथि में परिवर्तन

21 दिसंबर से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के स्थान व तिथि में परिवर्तन

नोएडा। अंतर्यामी सत्संग भवन में  21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक   श्रीमद्भागवत कथा का जो कार्यक्रम आयोजित होना था अब वह कार्यक्रम अब सेक्टर 12 में स्थित कलरिया बाबा मंदिर में 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आयोजित होगा। 

आयोजक मंडल ने जानकारी दी की अंतर्यामी सत्संग भवन के संस्थापक प्रवीण शर्मा के छोटे भाई नवीन शर्मा का 9 दिसम्बर को आकस्मिक निधन (स्वर्गवास) हो गया था जोकि अत्यंत दु:खद है, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। 

हमारी टीम के सभी सदस्यो ने निर्णय किया है कि भगवान के कार्य को ना रोकते हुए केवल स्थान और तिथि में परिवर्तन कर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाय, अब कथा का आयोजन सेक्टर 12 स्थित कलरिया बाबा मंदिर में होना सुनिश्चित हुआ है।