पंखे के सहारे फंदे पर झूल गई किशोरी, परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए किया अंतिम संस्कार
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में बुधवार को एक किशोरी ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में तरह- तरह की चर्चा व्याप्त है। गांव निवासी प्रीति यादव (14) ने पंखे के हुक में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। फंदे से लटकता देख परिजन शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आस- पास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया घटना की जानकारी नहीं है। अगर परिजनों के द्वारा सूचना मिलती है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।


