सेवा भारती का वार्षिक उत्सव, डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बच्चों को किया संबोधित
नोएडा: सेक्टर-122 सामुदायिक केंद्र पर सेवा भारती नोएडा ने अपना वार्षिक उत्सव शहीदों को समर्पित किया। कार्यक्रम की शुरुआत अनिल त्यागी (एम. डी न्यूवर्ग इंडस्ट्री) ने शहीदों के चित्र के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि देकर की। डॉक्टर उमेश शर्मा (अध्यक्ष RWA 122) ने भगत सिँह, सुखदेव एवं राजगुरु की शहादत पर अपना उदबोधन दिया। उद्योगपति नरेंद्र बब्बर ने बच्चियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के कार्यक्रम शुरु करने एवं उसमें सहयोग करने का आश्वासन दिया l

मुख्यवक्ता दिनेश गोयल ने सेवा को ही परमात्मा की सेवा बताया, डीसीपी नोएडा राम बदन सिँह ने बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समय की महत्ता को एक कहानी के माध्यम से बताई। इस मौके पर सेवा भारती के मंत्री अमृत पाल सिंघला ने नोएडा महानगर में चल रहे सेवा कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। महेश बाबू गुप्ता ने सेवा भारती के पूरे देश में सामाजिक परिवर्तन के लिए किये जाने वाले प्रयासों के बारे में बताया एवं समाज परिवर्तन के इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की। समाजसेवी ओ. पी गोयल एवं आर. एन. गुप्ता ने सेवा भारती के द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।

सेवा भर्ती नोएडा महानगर अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, इस मौके बच्चों के द्वारा एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया साथ ही बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में प्रचारक अनिल, प्रान्त मंत्री आनंदपाल, बहन मंजूसा देशमुख म, बहन सुरभि, विभाग मंत्री पवन, सेवा प्रमुख सुंदर, सह मंत्री अरुण चौहान, आदित्य गौर, एस के अग्रवाल, प्यारे लाल कपूर , कपिल किशोर, सतीस, धर्मराज, विजय अग्रवाल, नरेश बंसल, राजू तोमर, जय किशन, बहन कविता रस्तोगी उपस्थित रहे।


