एकल अभियान ने ठाना है हरगांव के बच्चों को शिक्षित बनाना है - दुर्गेश श्रीवास्तव
गाजीपुर अंचल गाजीपुर के तहत एकल अभियान द्वारा संचालित ग्राम पंचायत स्तर पर एकल विद्यालय संच के आचार्यों को टेबलेट वितरण वितरण का कार्य बैजनाथ इंटर कॉलेज मिश्रौलिया पर किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जमानिया सुनीता सिंह व अंचल प्रभारी ,व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ओंकार नाथ राय, अंचल अध्यक्ष राजेश सिंह,उपस्थित रहे l जिलाध्यक्ष द्वारा आचार्यों को संबोधित करते हुए कहां गया के जितनी आचार्य प्रशिक्षण प्राप्त की है, और टेबलेट उन बच्चों के शिक्षा के लिए वितरण किया जा रहा है, जो इस युग में शिक्षा पाने के लिए असहाय और मजबूर हैं,हम लोगों का नैतिक दायित्व बनता है, कि हम लोगों के बीच

असहाय लड़कों को आने वाले समय में भारत नया भविष्य बनाया जा सके,और उनको ऐसा प्रशिक्षण दिया जाए कि वह आने वाले समय में अपने आप को मजबूर न समझे,बैजनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुज मिश्रा द्वारा एकल अभियान के आचार्यों को प्रशिक्षित करने में भरपूर सहयोग और योगदान दिया गया, पूर्व विधायक सुनीता सिंह द्वारा आचार्यों को शुभकामना दिया गया जो टेबलेट का उद्देश्य है,उसे आप अच्छा से धरातल पर लावे जिससे आने वाला समय देश का सुनहरा समय हो सके, कार्यक्रम में डॉक्टर सारिका,पूजा श्रीवास्तव, विजय कुमार साहू, उदित मिश्रा, सूर्य प्रकाश,अनिल गुप्ता, शिवकुमार, सुमन वर्मा,पंकज, बिंदु, आरती, कंचन राय,कंचन यादव, बृजेश, बबलू, सहित दिलदारनगर संच की आचार्य व ग्राम प्रमुख उपस्थित रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता ओंकार नाथ राय वह संचालन शिव शक्ति शंकर ने किया


