प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि युवा ही भारत के भविष्य हैं - भाजपा नेता अभिनव सिन्हा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि युवा ही भारत के भविष्य हैं - भाजपा नेता अभिनव सिन्हा

करंडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे के कार्यक्रम युवा चौपाल का आयोजन आज करंडा मंडल के दीनापुर ग्राम पंचायत मे किया गया।

युवा चौपाल में मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव से युवा हितों की पक्षधर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि युवा ही भारत के भविष्य हैं, और इनके उपर ही विकसित भारत संकल्प को पूरा करने की जिम्मेदारी है।

युवा चौपाल में युवा मित्रों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं के बारे में भी उन्होंने चर्चा किया और युवाओं से लोकसभा चुनाव मे गाजीपुर सीट पर कमल खिलाने का आह्वान किया ।

कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुज अकेला,अमरेश गुप्ता, अवधेश दूबे, महामंत्री हर्षित सिंह , जिला उपाध्यक्ष शिवम राय , मंडल अध्यक्ष उमेश दूबे, हर्ष सिंह , गर्वजीत सिंह, तेजबहादुर सिंह , शशिकांत गिरी सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।