एसपी रोहन पी बोत्रे बदले ,ओमवीर सिंह होंगे नए एसपी

एसपी रोहन पी बोत्रे बदले ,ओमवीर सिंह होंगे नए एसपी

ग़ाज़ीपुर। जनपद में लूट, छीनैती, हत्या के मामले जहां घटित हो रहे थे वही जनपद के युवा एसपी रोहन पी बोत्रे ने खुलासे करने में भी महारत हासिल कर लिया था चर्चा तो यह भी था की लूट के कई मामलों में खुलासा करते हुए एनकाउंटर में लुटेरों को गिरफ्तार भी किया गया अब देखा जाए तो जनपद के पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे का महज 4 माह 8 दिन में ही स्थानांतरण हो गया है। अब ग़ाज़ीपुर के नए एसपी ओमवीर सिंह होंगे। शासन ने एक साथ प्रदेश में 10 आईपीएस का स्थानांतरण किया है। जिसमें ग़ाज़ीपुर के एसपी रोहन पी बोत्रे को लखनऊ के पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सम्बद्ध करते हुए उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है। वहीं अब ग़ाज़ीपुर के नए पुलिस अधीक्षक लखनऊ के सतर्कता अधिष्ठान से रहे ओमवीर सिंह होंगे। बता दें कि 3 जुलाई को ही ग़ाज़ीपुर की कमान रोहन पी बोत्रे को मिली थी। उन्होंने महज 4 माह के कार्यकाल में जबरदस्त कार्यशैली का प्रदर्शन किया। उनके कार्यकाल न सिर्फ अपराध कम हुए, बल्कि अगर हुए भी तो उनका खुलासा किया गया। पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी सैदपुर के यूनियन बैंक में चोरी हो या जनपद में कई बार हुई बैंक मित्रों से लूट हो या पुलिस के लिए डेड एन्ड बन चुके कुर्था में महिला की काटकर निर्मम हत्या की घटना हो, सभी का खुलासा किया गया। इसके अलावा कई बड़े व अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को भी रोहन पी बोत्रे के कार्यकाल में ही पकड़कर करोड़ों की हेरोइन भी बरामद की गई है। बहुत छोटे से कार्यकाल में रोहन पी बोत्रे लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे। अब चर्चा है कि जनपद में अपने कार्यप्रणाली से चर्चा में रहने वाले पुलिस अधीक्षक आखिर किसकी आंख में गङने लगे थे जो इतने कम समय में ही जनपद को बाय-बाय कह कर निकल लिए।