भंगेल - सलारपुर की मांगो को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन - नोवरा

भंगेल - सलारपुर की मांगो को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन - नोवरा

 एलिवेटेड रोड के नीचे आ रही समस्याओं के लिए विधायक पंकज सिंह को दिया ज्ञापन 

नॉएडा - आज यहाँ नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ भंगेल और सलारपुर के मूल निवासियों , विभिन्न मार्किट एसोसिएशन एवं दुकानदारों ने नॉएडा विधायक श्री पंकज सिंह से मुलाकात कर एक ज्ञापन उन्हें सौंपा , अध्यक्ष डॉक्टर रंजन  तोमर एवं भाजपा  नेता श्री अमित त्यागी के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल ने तीन प्रमुख मांगे रखी 

एनईपीजेड से भंगेल आने वाले रास्ते को प्राधिकरण / पुलिस द्वारा बंद कर दिया गया है , जिससे मार्किट में आने वाले ग्राहकों को  परेशानी और इससे मार्किट को भारी नुकसान हो रहा है , इसे तुरंत खुलवाने के निर्देश देने की मांग।   

एलिवेटेड रोड के नीचे बनने वाले रोड के लिए प्राधिकरण और ब्रिज कारपोरेशन के बीच चल रही रस्साकशी समाप्त करवाकर उसे जल्द से जल्द बनवाने की मांग भी विधायक के सामने रखी गई।  

सबसे महत्वपूर्ण मांग पार्किंग के सम्बन्ध में उठाई गई , इन मार्केटों का भविष्य इस बात पर निर्भर है की रोड के नीचे मार्किट में नॉएडा प्राधिकरण की अधिकृत पार्किंग बनाई जाए , अन्यथा यह मार्किट बुरी तरह से पिट जाएँगी और ग्रामीणों का भविष्य बर्बाद हो जायेगा , फिलहाल नीचे एन्क्रोचमेंट के कारण मार्किट में  पार्किंग की कमी के कारण खरीददारों का आना लगभग बंद है , ऐसे में एकमात्र उम्मीद नॉएडा प्राधिकरण के पार्किंग बनाने से ही जुडी है , जिसे विधायक महोदय से जल्द बनवाने की मांग भी रखी गई।  इसका समर्थन भंगेल आरडब्लूए के अध्यक्ष श्री संदीप त्यागी ने भी किया।  

पंकज सिंह ने सीईओ को दिए निर्देश 

इस मुलाकात के दौरान ही विधायक पंकज सिंह ने इस बाबत नॉएडा सीईओ श्री लोकेश एम् को फ़ोन कर इन सभी मांगो पर गंभीरता से और त्वरित रूप से कार्यवाही के निर्देश दिए , उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्र के निवासी और मार्किट के दुकानदारों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाना चाहिए , भंगेल की समस्याओं का अंत अब जल्दी होगा , एलिवेटेड रोड बनने के कारण यहाँ की जनता ने बहुत कुछ सहा है लेकिन अब यहाँ बदलाव का समय आगया है।  
इस दौरान सहदेव गुरुजी, लंबरदार मेहरचंद त्यागी, खुशीराम शर्मा, , संदीप त्यागी, नोवरा महासचिव पुनीत राणा , अंकित अग्गरवाल  , अमित चौहान, विपिन त्यागी, परमा, सतीश शर्मा, रोहतास, संदीप टेंट, अमिपाल, कुलदीप शर्मा, मोदी कोटी, सहित   बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं दुकानदारों ने विधायक महोदय से मुलाकात की।