दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया

दिव्य गुरू आशुतोष महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2025 तक रामलीला ग्राउंड सेक्टर पाई, ऐच्छर, ग्रेटर नोएडा में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा हैं l

इसी उपलक्ष्य में 12 अप्रैल 2025 को भव्य कलश यात्रा निकाली गई l यह यात्रा रामलीला ग्रांउड से आरंभ होकर, ऐच्छर, अम्बे भारती सोसायटी, एल्डीको मीडोज ग्रीन सोसायटी, ITB Police सोसायटी होती हुई कथा स्थल पर समाप्त हुई l

इसी के साथ दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के प्रकल्प ‘संरक्षण’- पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान में निस्वार्थ भाव से कार्यरत युवा बहनों द्वारा रैली का भी आयोजन किया गया जिसके माध्यम से सभी क्षेत्र वासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया l 
इस कार्यक्रम में लगभग 950 महिलाओं व बहनों ने भाग लिया l

कार्यक्रम में अभिषेक शर्मा (जिला अध्यक्ष भाजपा), विकास जैन (प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश), महेश शर्मा ( मंडल अध्यक्ष), जी पी गोस्वामी (असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज), रजनी तोमर (महिला मोर्चा अध्यक्ष), अजीत मुखिया (जिला संयोजक), शेखर (प्रधान ऐच्छर), देवेन्द्र नागर (अध्यक्ष, एल्डिको मिडोज़ ग्रीन), राजू भाटी ( जिला महामंत्री ऐच्छर), चैनपाल (प्रधान बिरोंडा), रवि जिंदल (भाजपा नेता), सुरेंद्र सिंह तोमर (समाज सेवी), सौरव एवं गौरव अग्रवाल (के मंगल सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड) कथा के निवेदक आदि उपस्थित रहें l

दिव्य गुरू आशुतोष महाराज द्वारा संस्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एक अंतरराष्ट्रीय, गैर लाभकारी सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था हैं, जिसकी विश्व भर में 350 से अधिक शाखाएं हैं l

शास्त्र ग्रंथों पर आधारित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, श्री राम कथामृत, श्री कृष्ण कथा, गौ कथा, भगवान शिव कथा, हरि कथा व अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों द्वारा संस्थान समाज को पिछले कई दशकों से जागरूक करता आ रहा है संस्थान के द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्पों से समाज लाभान्वित हो रहा है l संस्थान के विभिन्न सामाजिक प्रकल्प इस प्रकार हैं: मंथन अभाव ग्रस्त बच्चों हेतु सम्पूर्ण शिक्षा पर प्रकल्प।

अंतर्दृष्टि नेत्रहीन व विकलांग की सहायतार्थ, आरोग्य: संपूर्ण स्वास्थय कार्यक्रम, बोध: नशा उन्मूलन कार्यक्रम, कामधेनु गौ संरक्षण , संवर्धन एवं नस्ल सुधार कार्यक्रम, संरक्षण पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, संतुलन लिंग समानता कार्यक्रम, दिव्य ज्योति वेद मंदिर इत्यादि l संस्थान की अधिक जानकारी हेतु आप इस वेबसाइट https:www djjs.org पर जा सकते हैं।