रेवॉल्ट मोटर्स ने नोएडा में रेवॉल्ट कैफे के साथ खोला अपना लाईफस्टाइल एक्सपीरिएंस स्टोर

रेवॉल्ट मोटर्स ने नोएडा में रेवॉल्ट कैफे के साथ खोला अपना लाईफस्टाइल एक्सपीरिएंस स्टोर

उत्तर प्रदेश में खोला दूसरा रीटेल स्टोर; भारत में 21वां स्टोर

नोएडा।PNI News। भारत की नेक्स्ट जैन मोबिलिटी कंपनी रेवॉल्ट मोटर्स ने नोएडा में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर खोलने की घोषणा की है। यह नया स्टोर उत्तर प्र्रदेश में ब्राण्ड का दूसरा रीटेल आउटलेट है, कंपनी ने पिछले महीने लखनऊ में पहला स्टोर खोला था। कंपनी ने उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए इस साल 44 से अधिक नए स्टोर खोलने का लक्ष्य रखा है, इसी दिशा में काम करते हुए यह अपनी डीलरशिप मौजूदगी को निरंतर सशक्त बना रही है। 

उत्तर प्रदेश ब्राण्ड के लिए प्रमुख बाज़ारों में से एक है और क्षेत्र में उपभोक्ताओं की जागरुकता के चलते यहां ईवी को तेज़ी से अपनाया जा रहा है। यह नया स्टोर न सिर्फ नोएडा के उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करेगा बल्कि दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं को भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएगा। 6000 वर्गफीट में फैला यह स्टोर एच-155, सेक्टर-63, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश- 201301 में स्थित है। जहां रेवॉल्ट की फ्लैगशिप मोटरसाइकल आरवी400 को डिस्प्ले पर रखा जाएगा। यह अपनी तरह का अनूठा लाईफस्टाइल एक्सपीरिएंस स्टोर है जो रिवॉल्ट कैफ़े के साथ उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार अपनी ईवी पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर कर में 100 फीसदी तथा अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों पर कर में 75 फीसदी छूट दे रही है। इसके अलावा पहले 1,000 ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए ज़मीन पर भी छूट एवं प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। यूपी की ईवी पॉलिसी हर तरह से इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देती है और प्रदेश में ईवी अडॉप्शन को बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। सरकार द्वारा कर में छूट एवं सब्सिडी उपलब्ध कराए जाने के कारण साल 2021 में रेवॉल्ट मोटर्स को खरीददारों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और कंपनी को उम्मीद है कि यह इस साल में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगी।

सभी नए स्टोर्स की स्थापना इन शहरों में रीटेल पार्टनर्स के द्वारा की जाएगी। रेवॉल्ट मोटरसाइकलों की बढ़ती मांग को देखते हुए नए स्टोर भारत-उन्मुख प्रत्यास्थ एवं लागत-प्रभावी इनोवेशन्स पर ध्यान केन्द्रित करेंगे, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने के दृष्टिकोण के साथ इलेक्ट्रिक परिवहन के विकास में भी योगदान दे सकें। ये स्टोर न सिर्फ कंपनी के लिए सेल्स पॉइन्ट्स की भूमिका निभाएंगे, बल्कि ईवी इकोसिस्टम का अनुभव भी प्रदान करेंगे। उपभोक्ता टेस्ट राईड के द्वारा वाहन का अनुभव पा सकेंगे और डिज़ाइन एवं चार्जिंग प्रक्रिया के बारे में जान सकेंगे। इसके अलावा कंपनी उपभोक्ताओं को इन-हाउस विकसित कॉन्टैक्टलैस अनुभव प्रदान करने के लिए एआई का उपयोग भी करती है। ये स्टोर्स डायनामिक और इंटरैक्टिव स्पेस हैं जहां उपभोक्ताओं को वाहन से जुड़े हर पहलु के बारे में जानने का मौका मिलता है, वे रेवॉल्ट मोटरसाइकल द्वारा किए गए इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल प्रयासों को जान सकते हैं।

आज के उपभोक्ता इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदों के बारे में जागरुक हैं और उम्मीद करते हैं कि इलेक्ट्रिक बाईक उन्हें राइडिंग का समग्र अनुभव प्रदान करें। 

आरवी 400, 72V से पावर्ड, 3KW  (मिड ड्राइव) मोटर, 3.24KWh  लिथियम-आयन बैटरी के साथ आती है, जो 85ाउध्ी तक की टॉप स्पीड देती है। बाईक को माय-रेवॉल्ट ऐप से भी ऑपरेट किया जा सकता है, जो कई कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आती है जैसे बाईक लोकेटर/ ज्यो फेंसिंग, कस्टमाइज़्ड साउण्ड जिसे आप स्क्रीन पर टैप कर बदल सकते हैं, कम्प्लीट बाईक डायग्नॉस्टिक्स, बैटरी स्टेटस, आपकी राइड के हिस्टोरिकल डेटा और तय किए जा चुके किलोमीटर, साथ ही नज़दीकी रेवॉल्ट स्विच स्टेशन की लोकेशन का विकल्प जहां आप अपनी रेवॉल्ट बैटरी बदल सकें और 60 सैकण्ड से भी कम समय के अंदर अपनी राईड पर आगे बढ़ सकें।

 आरवी 400 तीन राइडिंग मोड्स के साथ आती है- ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट- हर मोड आपकी राइडिंग स्टाइल और ज़रूरतों के अनुकूल है। साथ ही अपसाईड डाउन (यूएसडी) फोर्क्स अप-फ्रन्ट औैर रियर पर फुली एडजस्टेबल मोनो शॉक के साथ आती है जो राइडिंग का बेजोड़ अनुभव प्रदान करते हैं।