कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र के विकास में भी प्रशासन सहयोग करें - अनुपम गुप्ता
लघु उद्योग भारती सहारनपुर की ओर से कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र में (बाला इंटरप्राइजेज) में एक निशुल्क कोविड-19 के वैक्सीन का एक कैंप आयोजित किया गया जिसमें औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर और आसपास के ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवा कर लाभ प्राप्त किया।
कैंप का उद्घाटन संयुक्त आयुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव के द्वारा किया गया।
संयुक्त आयुक्त सिद्धार्थ यादव को कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया एवं उन समस्याओं के समाधान के लिए एक रूपरेखा बनाकर जल्दी ही कार्य किया जाएगा। शासन प्रशासन किस प्रकार कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र के विकास में सहायता कर सकता है, इस विषय पर संयुक्त आयक्त से विस्तार से चर्चा की गई और विभाग से आग्रह किया गया कि ठोस रणनीति बनाकर उधमियों की सहायता की जाए सिद्धार्थ यादव ने हर सम्भव सहायता करवाने का आश्वासन दिया।
जिला अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने कहा कि इस तरह के निशुल्क वैक्सीन के कैंप जिले के हर औद्योगिक क्षेत्र में लगने चाहिए और जल्द ही 18 प्लस के लिए भी कैम्प आयोजित किये जायेंगे।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, राजकमल अग्रवाल, सचिव अंकित कंसल औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी राजीव आनंद नवीन सिंघल एवं नीरज मिड्ढा किशन सिंघल, हंस कुमार, मीनल अग्रवाल सह सचिव सुनीत जाजू , देवेंद्र गुप्ता, वरुण अग्रवाल, संजय, गोपाल बंसल, उपस्थित रहे।


