होम्योपैथिक विभाग ने किया स्वास्थ्य मेले में प्रतिभाग

होम्योपैथिक विभाग ने किया स्वास्थ्य मेले में प्रतिभाग

नोएडा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी गौतम बुध नगर मे आयोजन हुआ, दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर द्वारा स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। जिसमें आयुष मंत्रालय उत्तर प्रदेश के जिला गौतम बुद्ध नगर के होम्योपैथिक विभाग द्वारा स्वास्थ्य मेला में प्रतिभाग किया जिसमें कुल लाभार्थी 119 लाभान्वित हुए। पुरुष लाभार्थी 47 पुरुष एवं महिला लाभार्थी 72 रही।

स्वास्थ्य मेले में जिला में होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीमा यादव, डॉक्टर सुनील गोस्वामी एवं डॉ पूनम सिंह सम्मिलित रहे।