फ्रंटलाइन वर्कर व बंदियों को कोरोना महामारी के चलते उपलब्ध कराई गई रोग प्रतिरोधक कोविड- किट
नोएडा।PNI News। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी गौतम बुध नगर द्वारा जिला कारागार गौतम बुध नगर में फ्रंटलाइन वर्कर व बंदियों को कोरोना महामारी के चलते उपलब्ध कराई गई रोग प्रतिरोधक कोविड- किट।
आयुष विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा भेजी गई कोविड- किट का वितरण स्वस्थ , कोविड-19 से ग्रसित बंदियों को तथा वहां कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई। रोग प्रतिरोधक औषधि किट वितरण में डॉक्टर सीमा यादव जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी गौतम बुध नगर की उपस्थिति में डॉक्टर सुनील गोस्वामी डॉ अरविंद सिंह जेल चिकित्सा अधिकारी फार्मासिस्ट दीपेंद्र चौहान, संदीप कुमार एवं संजय कुमार का पूर्ण योगदान रहा कारागार की आवश्यकता को समझते हुए 1000 कोविड- किट अधीक्षक जिला कारागार को सौंपी गई उनके द्वारा कारागार परिवार हेतु किए गए कार्य का हृदय से आभार भी व्यक्त किया गया।


