ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला बिसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ आयोजित
नोएडा। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है जिसमें ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में आज स्वास्थ्य मेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख में आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख व एसीएमओ की उपस्थिति में हुआ।

जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉक्टर सीमा यादव ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य मेले को उपयोगी मानते हुए जन जन तक होम्योपैथिक पद्धति द्वारा लाभान्वित होने हेतु मरीजों को व मेले में आए सभी लोगों को जागरूक किया गया।
इस आयोजन के दौरान संचारी रोग से बचाव व कोरोना महामारी के कुछ बढ़ने से फिर से सावधानियां बरतने के लिए लोगों को बताया गया साथ ही होम्योपैथिक औषधि का लाभ लेने हेतु बताया गया व औषधियों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शहनाज बानो व डॉ अवनीश अग्निहोत्री फार्मेसिस्ट अंकुर कुमार व राम ने मेले में अपनी सेवाएं दी।


