वेस्ट मैनेजमेंट कारपोरेशन के सैक्टर-50 की ग्रीन बैल्ट में लगे प्लांट का हुआ उद्घाटन
नोएडा। वेस्ट मैनेजमेंट कारपोरेशन द्वारा नोएडा प्राधिकरण तथा आरडब्ल्यूए सैक्टर - 50 के सहयोग से एक प्लान्ट नोएडा के सैक्टर-५० की ग्रीन बैल्ट मैं लगाया गया था जिसका आज विधिवत उद्घाटन प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी की व्यस्तता के कारण श्रीमती वन्दना त्रिपाठी आईएएस द्वारा किया गया।

आरडब्लूए सेक्टर 62 अध्यक्ष आर. के. उप्रेती ने बताया कि वेस्ट मैनेजमेंट कारपोरेशन के एवम् आरडब्ल्यूए सैक्टर 50 के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता के नियन्त्रण पर समारोह मैं जाने का सौभाग्य मिला। यह नोएडा क्षेत्र का चौथा ऐसा प्लान्ट है ,जिसमें कचरे से खाद के अलावा मीथेन गैस बनेगी जो सन्स्थाऔ तथा अन्य उपयोग में कम्पनी द्वारा विपणन की जायेगी।
स्वास्थ्य विभाग नोएडा प्राधिकरण के साथ आरडब्ल्यूए सैक्टर ६२ की भी बात चल रही है ,प्लान्ट का पूरा खर्च पांच टन कैपेसिटी का लगभग सवा करोड़ आयेगा, इस सम्बन्ध में प्राधिकरण की सीईओ व अन्य उच्चाधिकारियों से काफी समय से चल रही है इसमें कुछ पर्सन्टऐज आरडब्ल्यूए को भी देना होता है परन्तु इस सम्बन्ध आरडब्ल्यूलूए द्वारा ना कर दिया गया है अब प्राधिकरण और डब्ल्यूएमसी अलग से या सीएसआर के माध्यम से ठन्डे का प्रबन्ध करने पर सहमत हैं। कम्पनी शीघ्र ही इस सम्बन्ध में प्रपोजल भेजेगी उसके बाद प्राधिकरण से बात करके इस प्लांट को सैक्टर ६२ की किसी ग्रीन बैल्ट में कम्पनी और प्राधिकरण द्वारा लगवाने का पूरा प्रयास किया जायेगा।


