वालंटियर् नोएडा 73 ने साफ़ सफाई एवं आवारा कुत्तों के प्रति लोगों को किया जागरूक
नोएडा। वालंटियर् नोएडा 73 के द्वारा स्वच्छता एवं साफ़ सफाई के प्रति एवं आवारा कुत्तों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया इस अभियान को स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर चलाया गया तथा निवासियों ने भरोसा दिलाया कि वह आगे से सुनिश्चित जगह पर कुत्तों को खाना खिलायेंगे और पार्कों को साफ़ रखने में सहयोग करेंगे आस पास गंदगी नहीं होने देंगे।
अभियान की सभी सोसाइटी निवासी तारीफ़ कर रहे हैं आगे सहयोगियों की संख्या और भी बढ़ेगी वालंटियर् नोएडा 73 समय समय पर सोसाइटी के लिए इस तरह के आयोजन करती रहती है।
कार्यक्रम की अगुवाई मोहित ने की और धर्मेंद्र नेगी, दिनेश पुनिया, सुंदर सिंह, हिमांशु चौधरी, अनिरुद्ध राय, अनिल तिवारी, रंजीत झा, नन्द कुमार झा, दीपक गुप्ता, कृष्णा साह, लाल सिंह, अवधेश राणा एवं अन्य निवासी मौजूद साथ रहे।


