वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए निकल पड़ा हूं- विजय शंकर राय
गाजीपुर ,बिरनो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शंकर राय के नेतृत्व में जनपद में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह के तहत छोटे-छोटे कार्यक्रम कर सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है।

विरनो ब्लाक अंतर्गत गननापुर ब्रह्मस्थान पर बुधवार को वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विजय शंकर राय ने कहा कि यह कार्यकर्ता सम्मान पाने का हकदार है क्योंकि वह बीजेपी को तब पानी देकर सींच रहा था जब कमल पर अमल करने वाले नहीं थे उन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर सड़क से लेकर जेल भरने का भी काम किया गया था अगर इनका सम्मान नहीं होता है तो पार्टी एक नाम बनकर रह जाएगी आज के परिवेश में नई नवेली और चाक-चौबंद राजनीत हो गई है लेकिन एक वक्त था जब बिना किसी लालच के यह कार्यकर्ता राजनीति करता था साइकिल से निकलकर घर-घर प्रचार करता था और शाम को फिर अपने घर आकर आराम करता था उसके लिए ना कोई होटल था ना कोई रेस्टोरेंट्स अगर था तो और गरीब की झोपड़ी जिसमें बाटी चोखा खाकर सम्मान पाने का हकदार बनता था 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर यही कार्यकर्ता पार्टी को फतह दिलाने का काम करेंगे। अगर ऐसे कार्यकर्ताओं का अपमान किया जाता है तो यह बहुत ही निंदनीय है आज के परिवेश के युवा नेता सेल्फी ब्वाय बनकर रह गए हैं अगर उनसे आप किसी कार्य को लेकर अपेक्षा रखते हैं तो वह गाजीपुर नहीं गाजियाबाद में होते हैं कभी राजधानी की भी बात कह कर वह फोन काट देते हैं ऐसे मैं वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने आपको अपमानित महसूस करता है जिस की लड़ाई लड़ने के लिए आज हम खुद निकल पड़े हैं।

इस अवसर पर आये हुए सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का विजय शंकर राय ने माल्यार्पण कर स्वागत किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डब्लू सिंह, नागेंद्र कुशवाहा, अटल पांडेय ,शिव शंकर यादव, सुनील मिश्रा,राजेंद्र प्रसाद चौधरी, सत्यदेव यादव मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता बृज भूषण पांडे और संचालन हनुमान सिंह यादव ने किया।


