उत्तराखंड का मेला महाकौथींग 2022 का हुआ शानदार आगाज

उत्तराखंड का मेला महाकौथींग 2022 का हुआ शानदार आगाज

नोएडा। उत्तराखंड महाकौथिग मेले के प्रथम दिन का शुभारंभ पूजा एवं हवन व माँ नंदा देवी की शोभा यात्रा के साथ हुआ। तदुपरांत नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने उत्तराखंड की देवभूमि को पवित्र व देवो का स्थान बताया।

कार्यक्रम के आयोजक राजेंद्र चौहान ने बताया कि इस महाकौथिग मेले को राज्य सरकार द्वारा पर्यटन व संस्कृति के संरक्षण हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह के सत्र मे कोरियोग्राफर सीमा पवार की टीम महाकौथिग द्वारा जोनसार वंदना की गई, साथ ही पर्वतीय कला संगम दिल्ली व अन्य कई संस्थाओं ने अपनी प्रस्तुति दी।

सांय काल में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारो की प्रस्तुति हुई जिसमें लोक गायक सौरभ मैठानी, लोक गायिका दीपा नगरकोटी, मनोज आर्या, नीमा भंडारी, नृत्य ग्रूप पर्वतीय कला संगम रहे। कार्यक्रम का समापन शिव स्तुति के किया गया।

इस अवसर पर नोएडा से डीसीपी, एसीपी, मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान स्वर कोकिला कल्पना चौहान, संरक्षक नरेंद्र  सिंह  बिष्ट, आदित्य घिल्डियाल, अध्यक्ष सौरभ धस्माना , उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, वरिष्ट  सलाहकार राजेन्द्र रावत, मीडिया प्रभारी रजनी जोशी, कोषाध्यक्ष सुबोध थपलियाल, महासचिव, इंदिरा  चौधरी, राखी धनाई, अनिल राणा, हरीश असवाल आदि लोग उपस्थित रहे।