21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा उत्तराखंड का महाकौथींग 2022
नोएडा मीडिया क्लब मे पर्वतीय सास्कृतिक संस्था द्वारा महाकौथिग 2022 की जानकारी देने के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। उत्तराखंड लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ 5 दिवसीय मेला 'महाकौथिग-2022' नोएडा स्टेडियम में 21 दिसंबर से 25 दिसंबर 2022 तक चलेगा।
महाकौथिग के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान ने बताया कि इस बार का महाकौथिग का मंच महासू देवता जी के मंदिर का बनेगा। महासू देवता जी का मंदिर उत्तराखंड में जौनसार जिले के हनोल गांव में स्थित है महासू का अर्थ है महाशिव। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति रीति रिवाज औद्योगिक विकास एवं धार्मिक परंपराओं व प्रगति का अद्भुत संगम आप सभी को एक ही जगह नोएडा स्टेडियम मे देखने को मिलेगा। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में उत्तराखंड वासियों का सबसे विराट पारम्परिक लोक कला एवं हस्तशिल्प महाकौथिग (मेला) है।
12 वाँ महाकौथिग मेले का विधिवत कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।
बुधवार 21 दिसम्बर 2022-
हवन पूजन प्रात 9:00 बजे
महाकौथिग उदघाटन प्रातः10:30 बजे
नंदा देवी माँ भगवती यात्रा 11:30 बजे
प्रसिद्ध कलाकारो की प्रस्तुति होगी जिसमें लोक गायक सौरभ मैठानी, लोक गायिका दीपा नगरकोटी, मनोज आर्या, नीमा भंडारी, नृत्य ग्रूप पर्वतीय कला संगम अपराहन 3:30 बजे
शिव स्तुति साय 7.30 नृत्यों की प्रस्तुति।
वृहस्पतिवार 22 दिसम्बर 2022
प्रातः 10:30 बजे से 1:00 बजे तक अन्तरविद्यालय एवं अन्तरसमुह उत्तराखंड लोक नृत्य प्रतियोगिता
माधो सिंह भंडारी नाट्य मंचन URSM सास्कृतिक एवं कला मंच द्वारा प्रस्तुत अपराहन 3:30 बजे से 4:00 बजे तक
उत्तराखंड फोक म्यूजिक उफमा अवार्ड एवं लोक सम्मान सांय अपराहन 3:30 बजे से
शिव स्तुति 7:30 बजे तक
शुक्रवार 23 दिसम्बर 2022
उत्तरायणी बिजनेस मीटिंग 10: बजे से 1:00 बजे तक
स्थानीय लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां सायं 3:30 बजे
गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी, लोक गायिका अंजली खरे, लोक गायक राकेश खनवाल, लोक गायक अमित खरे,
शिव स्तुति साय 7:30
शनिवार 24 दिसम्बर 2022
गढ़वाली कुमाऊनी कवि सम्मेलन प्रातः 10: 30 बजे से 1: 00 बजे तक
उत्तराखंड सुरताल संग्राम विजेताओं की प्रस्तुति साय 3:30 बजे तक
वसुधा गौतम सिंगिंग विनर, मनदीप सिंह सिंगिंग फर्स्ट रनर अप, अमित शर्मा सिंगिंग सेकंड रनर अप, डाँस विनर्स श्रृष्टि बडोला सिंगिंग विनर, शुभम आर्य डांस फर्स्ट रनर अप, निशा गौड़ डांस सेकंड रनर अप, गोविंद दीगारी लोक गायक,
शिव स्तुति साय 7:30 बजे
रविवार 25 दिसम्बर 2022
उत्तराखंडी सुपर मॉम प्रतियोगिता प्रातः 10:30 बजे से 1.00 बजे तक
उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों एवं दिव्यांग प्रतिभाओं की प्रस्तुति साय 7:30 बजे
कल्पना चौहान लोक गायिका, हरु जोशी लोक गायक, रोहित चौहान युवा गायक, मुकेश अनुरागी लोक गायक, पंडित सुधीर ग्वाडी लोक गायक।
शिव स्तुति साय 7:30 बजे
पुरस्कार वितरण व मेला समापन रात्रि 7:30 बजे से 8:00 बजे तक
इस अवसर पर मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान, स्वर कोकिला कल्पना चौहान, अध्यक्ष सौरभ धस्माना मीडिया प्रभारी रजनी जोशी, पूर्व सुबोध थपलियाल, इंदिरा चौधरी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, अनिल राणा, हरीश असवाल, बलराज नेगी, हेमंत जोशी, देवेन्द्र सिंह रावत, उपस्थित रहे।


