तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

  गाजीपुर करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बखरियाडीह बांध के पास से पुलिस टीम ने शनिवार को तीन पशु तस्करों को धर-दबोचा। साथ ही पिकअप सवार चार पशुओं को बरामद किया गया। इसमें एक पशु की मौत हो चुकी थी। पशु तस्करों के पास एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पशु तस्करों को चालान कर दिया गया।

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने एक पिकअप पर लदे गोवंशों को बखरियाडीह बांध के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम भरौली गांव निवासी प्रमोद प्रजापति, सुरेंद्र राजभर और बलिया जनपद के रसड़ा थाना के बनिया गांव निवासी नागा राजभर बताया। पिकअप से चार गोवंश बरमाद हुए, जिसमें से एक की मौत हो गई थी। साथ ही पशु तस्करों के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि पशु तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।