तृतीय जिला स्तरीय जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

तृतीय जिला स्तरीय जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नोएडा। ग्राम शहादरा सेक्टर 141 के विजय श्री जिम्नास्टिक एकेडमी में दो दिवसीय प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर जिला जिम्नास्टिक संघ 9 से 10 नवंबर को तृतीय जनपद स्तरीय  जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के आयोजन में आर्टिस्टिक एवं रिदमिक जिमनास्टिक में विभिन्न आयु समूहों में लगभग 300 जिम्नास्टिक खिलाड़ियों भाग लिया।

जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव व विजय श्री जिम्नास्टिक एकेडमी के संस्थापक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आर्टिस्टिक एवं रिदमिक जिमनास्टिक में विभिन्न आयु समूह श्रेणियों में अंडर 6, अंडर 8, अंडर 10, सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर पुरुष और महिला वर्ग शामिल हैं।

इस प्रतियोगिता में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गौतम बौद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करने के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे।

आर्टिस्टिक बालिका प्रतियोगिता में अंडर सिक्स अंडर 8, आयु वर्ग और रिदमिक जिमनास्टिक के अंडर 8, अंडर 10, सब जूनियर और जूनियर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि धीरज कुमारी जिला ओलंपिक संघ एवं पवन राज सिंह जर्नलिस्ट उपस्थिति रहे।