ग्रामीणों ने अपने आप को दिया डाइनिंग हॉल सीईओ को किया धन्यवाद
नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा चरितार्थ हुई संविधान की प्रस्तावना
नॉएडा। आज यहाँ ग्राम रोहिल्लापुर के बारात घर में नॉएडा प्राधिकरण द्वारा निर्मित डाइनिंग हॉल का विधिवत पूजन कर ग्रामीणों ने अपने आप को इसे समर्पित किया , इस दौरान गाँव के निवासी एवं नोवरा अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने कहा की संस्था एवं ग्रामवासी सम्बंधित अधिकारीयों , सीईओ महोदया ,नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं , उन्होंने कहा की ग्रामीणों को पहले बारिश के दौरान बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता था , और टेंट के भीगने से कई बार कार्यक्रम ख़राब हो जाया करते थे , इसके आलावा सामाजिक एवं गाँव की मीटिंगों के लिए भी अब यह स्थान उपयुक्त रहेगा , इससे गांववालों के टेंट लगाने के पैसे भी बचेंगे , गाँव के युवा समाजसेवी श्री विपिन तोमर ने नॉएडा प्राधिकरण का धन्यवाद दिया और कहा की बड़ी जल्दी और बहुत अच्छा हाल ग्रामीणों को मिला है , जिसके लिए ग्रामीण आभारी रहेंगे।
सीईओ महोदया की भूरी भूरी प्रशंशा
नोवरा द्वारा पिछले वर्ष संरक्षक श्री अजीत सिंह तोमर बजरंगी एवं अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने सीईओ श्रीमती ऋतू माहेश्वरी के सामने यह मांग उठाई थी , जिसका संज्ञान मैडम ने तुरंत लिया और इस हॉल को बनाने के आदेश दिए , इतनी जल्दी और इतनी अच्छी तरह हाल निर्माण हेतु संस्था ने सीईओ महोदया की भूरी भूरी प्रशंशा की।
स्वच्छता में रोहिल्लापुर गाँव और नॉएडा शहर को नंबर 1 बनाएंगे
इस दौरान ग्रामीणों में रामपाल यादव ने कहा की गाँव की बहुत सारी ज़रूरतों को यह हाल पूरी करेगा और ग्रामीण कोशिश करेंगे की गाँव स्वच्छता में नंबर एक पर आये और इसी तरह पूरा शहर भी देश भर में नंबर एक पर आये , इस दौरान मनोज पंडितजी, हरिंदर यादव, देवराज मुकेश यादव, सविंदर यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


