केंद्रीय विद्यालय सूरजपुर का सितारा - चमका दोबारा
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में केन्द्रीय विद्यालय एसएसजी, सीआईएसएफ, सूरजपुर के छात्रों की वोली बॉल टीम (अंडर-14) ने इस बार स्वर्ण पदक जीतकर केन्द्रीय विद्यालय संगठन आगरा संभाग का नाम रोशन कर दिया है | केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 53 वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 में छात्रो की वोली बॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन के आई आई टी , भुवनेश्वर में 25 सितम्बर से 29 सितम्बर तक किया गया |

इस प्रतियोगिता में 25 विभिन्न संभागों से आई हुई टीमों ने भाग लिया | भुवनेश्वर में वोली बॉल खेल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वाराणसी संभाग और आगरा संभाग के बीच हुआ जिसमे केन्द्रीय विद्यालय एसएसजी, सीआईएसएफ, सूरजपुर की वोली बॉल टीम (अंडर-14) के छात्रों ने अपने दमदार और बेहतरीन प्रदर्शन द्वारा स्वर्ण पदक पर अपना अधिकार सिद्ध कर दिया| इससे पूर्व केन्द्रीय विद्यालय सूरजपुर ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 53 वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 ( बालिका वर्ग अंडर-14) की वोली बॉल खेल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया |
केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 53 वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 में छात्रो की वोली बॉल खेल प्रतियोगिता केन्द्रीय विद्यालय एसएसजी ,सीआईएसएफ, सूरजपुर में ही वोली बॉल टीम का दस दिवसीय कोचिंग कैंप दिनांक 13 सितम्बर से दिनांक 22 सितम्बर तक चला | इस दस दिवसीय कोचिंग कैंप में श्री शैलेन्द्र सिंह, शिक्षक-शारीरिक शिक्षा एवं श्री विशाल जी के दिशा निर्देशन में छात्रों ने खेल का बड़ी लगन से अभ्यास किया और प्रशिक्षण प्राप्त किया |


