17 दिसंबर को होगा पांचवा सामूहिक विवाह
नोएडा। नोएडा में 17 दिसंबर को पांचवा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन नवयुवक मित्र मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें 11 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
नवयुवक मित्र मंडल के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर 19 के सामुदायिक भवन में 11 निर्धन कन्याओं का विवाह आयोजित किया जा रहा है जिनमें वधु की उम्र कम से कम 18 वर्ष और वर की 21 वर्ष होगी। वर वधु की आयु की जांच के लिए उनके आधार कार्ड लिए जाएंगे, और उनके परिजनों के आधार कार्ड के साथ साथ शपथ पत्र भी लिया जाएगा। विवाह का समस्त खर्च संस्था के पदाधिकारियों द्वारा ही वहन किया जाता है।

उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने बताया कि वर और वधू के परिजनों द्वारा ही आपसी सहमति से रिश्ता तय किया जाता है जिसके बाद हम उनसे उनके शपथ पत्र और आधार कार्ड लेकर एक सामूहिक विवाह का आयोजन करते हैं जिसमें नव दंपति को परिवार चलाने के लिए जरूरी सामान जैसे अलमारी, बैड, गद्दा, गैस चूल्हा, पंखा, बर्तन, कपड़े आदि उपहार स्वरूप दिये जाते है।
सचिव दीपक गोयल ने बताया कि नव दंपत्ति को आशीर्वाद देने के लिए स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा व नोएडा विधायक पंकज सिंह, ऊ.प्र.महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, कैप्टन विकास गुप्ता, नवाब सिंह नागर, मनोज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुनील सिंगला, सुमित अग्रवाल सचिव, आशीष अग्रवाल संयुक्त सचिव, मनीष बंसल व चिंटु गुप्ता कोषाध्यक्ष, मनीष बंसल, मोहित गुप्ता, सुशील गुप्ता, प्रवीण गोयल, विपिन अग्रवाल, संदीप गुप्ता, नितेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता के साथ-साथ अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष बलराज गोयल, सेक्टर 27 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राजीव गर्ग आदि लोग उपस्थित रहे।


